चानन: बन्नू बगीचा पुलिस ने मारपीट मामले में दो अभियुक्तों समेत तीन को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी
बन्नू बगीचा पुलिस ने मारपीट मामले के 2 अभियुक्त सहित तीन व्यक्ति को गिरफ्तार कर गुरुवार अपराह्न 2:10 बजे उसे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. पुलिस ने गोहरी कमियापुर गांव से मारपीट के मामले में नंदलाल दास के पुत्र जितेंद्र दास को तथा योगेंद्र दास के पुत्र अखलेश कुमार को गिरफ्तार किया है. इधर बतसपुर गांव से NBW वारंटी कपिल यादव को गिरफ्तार किया गया.