गुना: म्याना: थाने के सामने मंडी व्यापारी के गोदाम में भीषण आग, 10 से 15 लाख का धनिया और मसूर राख
म्याना में कृषि उपज मंडी म्याना के व्यापारी कबीर उद्दीन खान के गोदाम में बीती देर रात को अचानक भीषण आग लग गई। गोदाम में रखा 95 कुंटल धनिया 25 कुंटल मसूर के साथ बारदाना जल कर राख हो गया। आसपास के लोगों और फायर ब्रिगेड की मदद से काफी देर में आग पर काबू पाया। 1 जून को व्यापारी कबीर खान थाने में शिकायत की है। करीब 10 से 15 लख का नुकसान बताया है। पुलिस जांच जारी।