मोठ: गरौठा विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई राह, विधायक ने करोड़ों की सड़क परियोजना का शुभारंभ किया
Moth, Jhansi | Jun 19, 2026 गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने लोहागढ़, सेरसा, सेसा, खरैला और पहाड़गांव मार्ग के विशेष मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास व भूमिपूजन किया। लगभग 320.98 लाख रुपये की लागत से 8 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण होगा, जबकि 55.40 लाख रुपये की लागत से 5.20 किलोमीटर सड़क का नवीनीकरण किया जाएगा। सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।