राजनगर: चंद्रनगर में बमीठा पुलिस ने छापेमारी कर 3 लाख से अधिक के अवैध पटाखे जब्त किए, तहसीलदार भी मौजूद
जानकारी के अनुसार, चंद्रनगर के शिवराजपुर रोड स्थित राजेंद्र गुप्ता के यहां पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान मौके से बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद हुए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जब्त पटाखों की कीमत 3 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। कार्रवाई एसडीओपी मनमोहन बघेल के मार्गदर्शन में बमीठा थाना प्रभारी बाल्मीक चौबे क