कोलायत: पचपदरा में रिफाइनरी का उद्घाटन हुआ, जिसका सीधा प्रसारण कोलायत पंचायत समिति परिसर में किया गया, विधायक अंशुमान सिंह भाटी मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बालोतरा जिले के पचपदरा में रिफाइनरी परियोजना का उद्घाटन किया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कोलायत पंचायत समिति परिसर में बड़ी एलईडी स्क्रीन पर किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी मौजूद रहे