शक्ति फार्म में विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन
सितारगंज के निकट शक्ति फार्म में विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा पहुंचे, जहां दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मत्स्य पालन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई। मंच पर मौजूद अतिथियों ने मत्स्य पालन क्षेत्र में सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि विश्व मत्स्य दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि मत्स्य पालकों के सम्मान और उनकी आजीविका को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने बताया कि सरकार ने पहाड़ी क्षेत्रों में भी मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी व्यवस्थाएं विकसित की हैं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिले हैं और पलायन पर भी काफी हद तक रोक लगी है उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन के साथ-साथ पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और अन्य स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मत्स्य पालक, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।,सौरभ बहुगुणा कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड