लोहरदगा: चेरवातर गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो मासूम बच्चों से उठा मां का साया, पुलिस जांच में जुटी
लोहरदगा जिले के जोबांग थाना क्षेत्र अंतर्गत चेरवातर गांव में शनिवार सुबह लगभग 8:00 बजे एक हृदयविदारक घटना प्रकाश में आई, जहां एक महिला ने देर रात अपने घर में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।उनका शव शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया।