जौनपुर: जौनपुर में बैंक में गोल्ड लोन घोटाला, कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का दिया आदेश
जौनपुर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की कजगांव शाखा में गोल्ड लोन घोटाले का मामला सामने आया है। सीजेएम कोर्ट ने बैंक के 5 अधिकारियों और एक ज्वेलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। मामला 2022 का है, जब विक्रांत सिंह ने अपनी मेडिकल एजेंसी के विस्तार के लिए गोल्ड लोन लिया था