किच्छा, संवाददाता। एनएच- 74 पर ओवरटेक के विवाद को लेकर बाइक सवारों ने ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट की। घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार दोपहर मो. फुरकान पुत्र मो. हनीफ निवासी वार्ड 12 ई-रिक्शा लेकर बरेली बाईपास पर जा रहा था। होटल सिटी पैलेस के सामने कट के निकट ओवरटेक को लेकर उसका बाइक सवार युवकों के विवाद हो गया। आरोप है कि बाइक सवारों ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया और मो. फुरकान के साथ मारपीट की। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है