कुचायकोट: थाना के सासामुसा गांव से उत्पाद विभाग ने ट्रैक्टर से 63 लीटर शराब ज़ब्त की, एक व्यक्ति गिरफ्तार
गोपालगंज जिला के उत्पाद विभाग ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा गांव एक ट्रैक्टर से करीब 63 लीटर शराब जप्त किया है पुलिस ने कार्रवाई में हीरालाल राम नामक एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने आज शनिवार को दोपहर 3.30 बजे दी। उन्होंने बताया कि उत्पाद विभाग यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की।