होशंगाबाद नगर: पथौड़ी में जनसुनवाई शिकायत का हुआ निराकरण, जनपद पंचायत CEO ने मौके पर किया निरीक्षण
पथौड़ी में पानी निकासी की समस्या को लेकर दर्ज जनसुनवाई शिकायत का प्रशासन द्वारा निराकरण किया गया। कलेक्टर के निर्देश पर शनिवार को जनपद पंचायत सीईओ रंजीत ताराम सहित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।निरीक्षण के बाद सड़क पर पाइप क्रॉसिंग बनाकर पानी निकासी की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया, जिस पर ग्रामीणों ने सहमति जताई।