हरिद्वार: जियापोता गांव में अनियंत्रित कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत व दूसरा घायल
हरिद्वार जियापोता गांव में मंगलवार रात अनियंत्रित कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद कार सवार फरार हो गए और थोड़ी दूरी पर कार छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची कनखल थाना पुलिस ने कार को कब्जे में लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच जारी है।