हरिद्वार: सर्व पितृ अमावस के स्नान पर्व पर हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, लगाई आस्था की डुबकी
सर्व पितृ अमावस के स्नान पर्व पर बुधवार सुबह से ही हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओ की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर दराज से आए श्रद्धालु मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमा रहे हैं। माना जाता है कि आज के दिन श्राद्ध, तर्पण, गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व है। यही कारण है कि सुबह सवेरे से ही हर की पौड़ी पर श्रद्धालु गंगा स्नान पहुंचे और पुण्य लाभ कमाया।