अटेर: बगुलरी गांव में पुलिस की बात पर आरोपी युवक ने 50 वर्षीय अधेड़ से की मारपीट, शिकायत दर्ज
Ater, Bhind | Apr 4, 2026 भिंड के पावई थाना इलाके के बगुलरी गांव में मामूली से बात को लेकर आरोपी युवक ने 50 वर्षीय अधेड़ के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की वारदात को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गया जिस बात की शिकायत पीड़ित अधेड़ ने पावई थाना पुलिस के पास जाकर आज शनिवार के रोज दोपहर 1:00 बजे दर्ज कराई शिकायत में पुलिस ने आरोप युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है