पीरो: नगरी में बालिका +2 विद्यालय की मांग तेज, कृष्ण यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने BDO को सौंपा ज्ञापन
Piro, Bhojpur | May 19, 2026 नगरी पंचायत में बालिका +2 विद्यालय खोलने की मांग अब जोर पकड़ती जा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण यादव के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन सौंपा और वरीय अधिकारियों तक इस मांग को पहुंचाने की अपील की। नगरी में बालिकाओं के लिए +2 विद्यालय नहीं होने के कारण छात्राओं को दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता है।