अशोकनगर। जिले के रोरी गांव में एक 9 वर्षीय बालक चार्जिंग पर लगे मोबाइल का उपयोग करते समय हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार अरविंद पुत्र महेंद्र आदिवासी (9) गुरुवार शाम करीब 5 बजे मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर चला रहा था। इसी दौरान अचानक मोबाइल उसके हाथ में ही गर्म होकर जलने लगा जिससे उसे करंट लग गया।