खलीलाबाद: अखिलेश यादव की पुत्री अदिति यादव पर सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों के विरोध में अधिवक्ताओं ने कार्रवाई की मांग की
समाजवादी पार्टी के अधिवक्ता प्रकोष्ठ के सदस्यों ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर अखिलेश यादव की पुत्री अदिति यादव पर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की जांच और आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा कि अभद्र टिप्पणी सामाजिक मर्यादा के खिलाफ है और कार्रवाई न होने पर आंदोलन किया जाएगा।