गुरुग्राम: गुरुग्राम पुलिस ने बाइक चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
बाईक चोरी करने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों मको काबू किया है, जिनके कब्जे से 4 बाईक्स बरामद की गई हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 11 जनवरी को एक व्यक्ति ने थाना उद्योग विहार में एक लिखित शिकायत दी कि एक कंपनी के बाहर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी बाईक चोरी कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अपूर व गोविंद को दिल्ली से काबू कर लिया।