गुरुग्राम: गुरुग्राम के तीन इलाकों में बुलडोजर चलेगा, 48 घंटे में होगी कार्रवाई, लोगों में हड़कंप
गुरुग्राम मेट्रोपालिटन डेवलपमेंट अथारिटी (जीएमडीए) की इन्फोर्समेंट विंग ने शहर के तीन स्थानों का निरीक्षण किया। इन जगहों पर अतिक्रमण पाया गया। डीटीपी एवं नोडल अधिकारी आरएस बाठ ने बताया कि 48 घंटे में अतिक्रमण का सफाया किया जाएगा। पहले तो अतिक्रमण करने वालों को खुद ही अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है। नियमों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई होगी।