गुरुग्राम: गुरुग्राम में फैक्ट्री में भीषण आग, पहली मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, प्लास्टिक को क्रश कर बनाया जाता है दाना
गुरुग्राम के मानेसर में वीरवार शाम को मैसर्ज सुधी इंटरप्राइजेज नाम की फैक्ट्री में आग लग गई। इस फैक्ट्री में प्लास्टिक और रबड़ को क्रश करके दाना बनाने का काम होता है। आग की सूचना मिलते ही मानेसर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग इतनी भीषण थी कि मारुति, होंडा, पटौदी, सेक्टर 37, सेक्टर 20, भीम नगर और उद्योग विहार से भी फायर टीम बुलानी पड़ी।