गुरुग्राम: गुरुग्राम पुलिस ने स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया
गुरुग्राम पुलिस ने 2 युवकों को 5.85 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना राजेंद्रा पार्क ने द्वारका एक्सप्रेस-वे नियर हीरो होम्स कंपनी के पास खाली जमीन में खंडर से 2 व्यक्तियों अनिकेत व मयूर को अवैध नशीले पदार्थों सहित काबू किया है। आरोपियो के कब्जे से 5.85 ग्राम स्मैक बरामद होने पर थाना राजेंद्रा पार्क में मामला दर्ज किया है l