गोरखपुर: गोरखपुर में रेलवे पाथवे बंद करने का विरोध, स्थानीय लोगों के प्रदर्शन के बाद दो दिन के लिए रुकी कार्रवाई
गोरखपुर में रामगढ़ताल स्थित गोरखपुर जंक्शन और कैंट स्टेशन को जोड़ने वाले रेलवे पाथवे को बंद करने के फैसले का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। झरना टोला, दरगाह, गायत्री नगर, लालगंज, उचवा समेत कई मोहल्लों के लोग रेलवे अधिकारियों के सामने प्रदर्शन पर उतर आए। जानकारी के मुताबिक,गोरखपुर पूर्व के सीनियर सेक्शन इंजीनियर राजाराम रेलवे सुरक्षा बल के साथ रेलवे पुल