मवाना: मवाना के गारमेंट्स व्यापारी को ₹10,000 की फिरौती नहीं देने पर गोली मारने की धमकी, पीड़ित ने मवाना थाने पर दी तहरीर
Mawana, Meerut | Nov 29, 2025 मवाना के कल्याण सिंह निवासी व्यापारी आमीर ने शनिवार की रात 9:00 बजे मवाना थाने पर तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि फोन पर उसे ₹10000 की फिरोती मांगी गई है। नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गई है । पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरूकर दी है।