कोटकासिम: कोटकासिम में डॉक्टर अर्जुन चौधरी की सराहनीय पहल, गर्मी में ठंडे पानी की छबील लगाई गई
रविवार सुबह 10:00 बजे कोटकासिम के जाटूवास चौक पर डॉक्टर अर्जुन चौधरी ने गर्मी से त्रस्त लोगों को राहत पहुंचाने के लिए ठंडा पानी की छबील लगाई। डॉक्टर अर्जुन चौधरी ने स्वयं छबील का आयोजन किया और राहगीरों स्थानीय लोगों एवं मजदूरों को ठंडा पानी पिलाया। प्रचंड गर्मी में यह पहल स्थानीय लोगों के लिए वरदान साबित हुई। लोगों ने इस सेवा भावना की सराहना की।