बैतूल नगर: बैतूल: मोबाइल चलाते वक़्त पुलिया से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल
बैतूल जिले में सड़क पर मोबाइल का इस्तेमाल एक बार फिर भारी पड़ गया। भारत भारती और जामठी के बीच रविवार रात करीब 10 बजे एक युवक मोबाइल चलाते हुए बाइक चला रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे पुलिया की दीवार से जा टकराई। हादसे में रामपुर निवासी 32 वर्षीय रामदास परते गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनके पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना