नीम चक बथानी: बथानी में दूसरी बार पैक्स अध्यक्ष बने रविंद्र कुमार पाल, सरेन में नए चेहरे पर भरोसा
नीमचक बथानी प्रखंड के दो पंचायतों में हुए पैक्स चुनाव का परिणाम बुधवार कि देर रात घोषित कर दिया गया। चुनाव परिणाम में बथानी पंचायत के मतदाताओं ने एक बार फिर पुराने चेहरे पर भरोसा जताया, जबकि सरेन पंचायत में नए चेहरे को मौका दिया गया। बथानी पंचायत में रविंद्र कुमार पाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी पुरुषोत्तम कुमार को 181 वोटों से हराकर जीत हासिल की।