छतरपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छतरपुर शहर में आज 15 अगस्त सुबह करीब 11:00 बजे देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। पुलिस लाइन से शुरू हुई इस यात्रा का नेतृत्व वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने किया।तिरंगा यात्रा में छतरपुर विधायक ललिता यादव, कलेक्टर मृणाल मीणा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा शामिल हुए।