महोबा: परमानंद चौक इलाके में युवक के साथ लाठी-रॉड और जंजीरों से की गई मारपीट
Mahoba, Mahoba | Jun 30, 2026 एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते कथित रूप से लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और जंजीरों से जानलेवा हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल अनुज सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और पुलिस के संवेदनहीन रवैये की शिकायत की है। मामले की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी रविकांत गौड़ अस्पताल पहुंचे।