कोरांव: कोरांव से नाबालिक छात्रा लापता, गांव के युवक पर भगा ले जाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा और तलाश में जुटी
कोरांव थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग छात्रा लापता हो गई है। छात्रा की मां ने गांव के ही एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और छात्रा की तलाश में जुट गई है। पीड़िता की मां के अनुसार, उनकी नाबालिग बेटी अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं चला।