जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जन अभियान परिषद द्वारा विकासखंड में चरणबद्ध तरीके से जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को ग्राम नावडाटोडी में नवांकुर संस्था जन समृद्धि फाउंडेशन ने प्रस्फुटन समिति के माध्यम से नर्मदा पूजन कर अभियान की शुरुआत की। विकासखंड समन्वयक कालुसिंह मंडलोई ने कहा कि बिगड़ते पर्यावरण और सिकुड़ते जल स्रोतों के कारण भविष्य में जल संकट