संभल: संभल पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने चलाया मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं और बालिकाओं को पंपलेट बांटकर जरूरी नंबर बताए
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओ और बालिकाओं को जगह-जगह जाकर एंटी रोमियो टीम द्वारा जागरूक किया गया। साथ ही उनको सरकार द्वारा जो योजनाएं चल रही है उसके बारे में जागरूक किया गया,और इमरजेंसी नंबरों के बारे में जानकारी दी गई।