जगदलपुर: यातायात व्यवस्था सुधारने सड़क पर उतरे यातायात प्रभारी मधुसूदन नाग, खुद संभाली कमान
शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए यातायात प्रभारी मधुसूदन नाग ने सराहनीय पहल की । तपती धूप में खुद सड़कों पर उतरकर उन्होंने वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की समझाइश दी।इस दौरान बिना हेलमेट चलने वाले दोपहिया चालकों को रोककर उन्हें दुर्घटनाओं के खतरे के बारे में बताया गया।