डिंडौरी: शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते हुए जताई नाराजगी
शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा का सोमवार शाम 4:00 बजे निरीक्षण करते हुए मरीज व परिजनों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते हुए नाराजगी जताई । दरअसल शहपुरा विधायक ने जिम्मेदार ठेकेदार और अधिकारियों के ऊपर ऑक्सीजन प्लांट के संचालन व्यवस्था कि कमी को लेकर फटकार लगाई ।