बनेड़ा: रायला में विकास की रफ्तार तेज, डॉ. लालाराम बैरवा ने करोड़ों रुपये की कई परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण
भीलवाड़ा जिले के रायला कस्बे में बुधवार शाम करीब 4 बजे विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने करोड़ों रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी व ग्रामीणजन मौजूद रहे।