कोटा के समृद्धि नगर में मकान की दूसरी मंजिल पर लगी आग, दमकल ने पाया काबू
कोटा। बोरखेड़ा क्षेत्र के समृद्धि नगर में एक मकान की दूसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दमकल गाड़ी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।