शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने दीपावली के अवसर पर अपने विधानसभा क्षेत्र रामगंज मंडी, जिला कोटा में जनसंपर्क कर क्षेत्रवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मंत्री दिलावर कोटा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 52 में पहुंचे, जहां उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और दीपावली की राम-राम कर खुशियां साझा कीं। उन्होंने आमजन से आत्मीयता के साथ संवाद किया और सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी उनका स्वागत कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
Ladpura, Kota | Nov 9, 2026