भभुआ: भभुआ में युवक की मौत के बाद पुलिस ने कैमूर जायका रेस्टोरेंट को कराया बंद
Bhabua, Kaimur | Apr 8, 2026 भभुआ में कैमूर जायका रेस्टोरेंट को युवक की मौत के बाद पुलिस ने बंद कराया है। बुधवार को 11 बजे पहुंची भभुआ थाना की एसआई नितू कुमारी द्वारा पुलिस बल के साथ रेस्टोरेंट को बंद कराया गया है। उन्होंने कहा कि सारंगपुर गांव के परिजनों द्वारा इस रेस्टोरेंट के खाना खाने से फूड प्वाइजन से युवक की मौत होने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में रेस्टोरेंट बंद कराया गया है।