कानपुर बीजेपी में घमासान, 75 पार्षदों का अल्टीमेटम!
कानपुर में बीजेपी के अंदर सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी पार्षद दल के नेता नवीन पंडित ने दावा किया है कि 75 पार्षद उनके साथ हैं और संगठन से मांग कर रहे हैं कि 6 बागी एवं निष्कासित पार्षदों पर जल्द कार्रवाई की जाए।
नवीन पंडित ने चेतावनी दी है कि यदि संगठन ने समय रहते फैसला नहीं लिया तो 75 पार्षद सामूहिक इस्तीफा देने पर विचार कर सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पार्षद लगातार पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
प्रेस वार्ता में महापौर प्रमिला पांडेय का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि शहर में विकास कार्य लगातार जारी हैं और लगाए गए आरोप साबित नहीं हो सके हैं। अब सभी की नजरें बीजेपी संगठन के अगले कदम पर टिकी हैं।
📍 कानपुर
.
.
.
.
#Kanpur #BJP #KanpurPolitics #BreakingNews #PoliticalNews