गया टाउन सीडी ब्लॉक: होली पर्व को लेकर गया खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने पांच दुकानों पर की छापेमारी, जाँच के लिए नमूने भेजे
होली पर लोगों को गुणवत्ता वाली शुद्ध खाने-पीने की सामग्री मिले। गया जिला खाद्य संरक्षा विभाग के द्वारा कार्रवाई शुरू की गई है।खाद्य संरक्षा पदाधिकारी मुकेश कुमार कश्यप ने मंगलवार की दोपहर 1 बजे बताया कि सोमवार को विभाग की टीम ने शहर की पांच प्रतिष्ठानों में छापेमारी की। दुकानों से सरसों तेल, रिफाइंड से लेकर काजू व किशमिश आदि के नमूने लिए गए।