मिर्ज़ापुर: भरूहना में आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई लोगों ने सदस्यता ग्रहण की
भरूहना स्थित आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार की दोपहर 2:00 जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। प्रदेश सचिव सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि दिल्ली की चुनाव में जनता ने 43% से अधिक वोट आम आदमी पार्टी के पक्ष में कर सम्मान दिया है। जिले स्तर पर पार्टी को बढ़ाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कई लोगों को सदस्यता ग्रहण कराया गया।