मिर्ज़ापुर: जान जोखिम में डालकर युवक चढ़ा विंध्याचल के मां विंध्यवासिनी मंदिर के स्वर्ण फरहरा पर, वीडियो वायरल
रविवार की शाम लगभग 6:00 बजे विंध्याचल के मां विंध्यवासिनी धाम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक सैकड़ो सुरक्षा कर्मियों के मंदिर पर तैनाती होने के बावजूद भी युवक मंदिर के स्वर्ण फरहरा पर चढ़ जाता है न तो कोई पुलिस कर्मी रोका और ना लगे सैकड़ो सीसीटीवी काम में आया बड़ी मशक्कत के बाद युवक को उतारा गया सुरक्षा पर उठ रहे हैं सवाल