हरियाणा बना देश का पहला राज्य जहां न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही हैं अधिकतम फसलें- हरियाणा के माननीय खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलें विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेश नागर
रादौर में सरसों खरीद का किया शुभारंभ
यमुनानगर, 30 सितंबर- हरियाणा के माननीय खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलें विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेश नागर ने सरस्वती नगर अनाज मंडी व इसके बाद जगाधरी अनाज मंडी का निरीक्षण करते हुए कहा कि किसानों की धान की फसल को खरीद करने से पहले ही प्रदेश की सभी मंडियों में सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई ताकि किसान को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ेे। हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां किसानों की सबसे अधिक फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जा रही है। उन्होंने अनाज मंडी में किसानों व आढ़तियों से बातचीत कर धान की फसल के उठान, पैकेजिंग की उपलब्धता और अन्य समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पोर्टल व वेरिफिकेशन से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान कर दिया गया है।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलें विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेश नागर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो और खरीद कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि धान की फसल खरीद से संबंधित विभागों के अधिकारी या कर्मचारी अपने कार्यों में लापरवाही बरतते है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि मंडियों में किसानों, व्यापारियों और श्रमिकों के लिए उचित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने बताया कि उन्होंने धान की फसल के खरीद प्रबंधों को लेकर स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों व जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों को निर्देश दिए कि किसानों को अपनी धान की फसल को बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़ें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में सरकार किसानों के हितों की रक्षा कर रही है।
हरियाणा के खाद्य आपूर्ति मंत्री ने बताया कि वे प्रदेश की सभी अनाज मंडियों का दौरा कर धान की फसल के उठान के बारे जानकारी ले रहे हैं और प्रदेश की जिस मंडी में धान की फसल के खरीद एवं उठान कार्यों में दिक्कत आ रही है वहां पर अधिकारियों द्वारा आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे मंडी से धान के उठान में देरी न करें ताकि किसानों को अपनी धान की फसल मंडी में बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत न आएं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित किए गए मानकों के अनुसार किसानों की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद किया जाएगा। उन्होंने किसान से आह्वान किया फसलों को सुखाकर व साफ करके मंडी में लाए ताकि उनकी फसल को सरकारी एजेंसियों द्वारा एमएसपी पर खरीद किया जा सके।
उन्होंने मार्किट कमेटी व खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि धान की फसल खरीद के कार्य के साथ-साथ उठान के कार्यों में और अधिक तेजी लाए ताकि किसानों को मंडी परिसर में अपनी फसल डालने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ेे। उन्होंने स्वयं धान की ढेरियों पर जाकर नमी को चैक किया व मशीन के माध्यम से नमी को जांचने का काम भी किया। उन्होंने मंडी आढ़तियों और किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों से मंडियों में अब तक हुई आवक, खरीद, उठान, गेट पास, ट्रांसपोर्टेशन सहित अन्य विषयों के बारे में फीडबैक रिपोर्ट भी ली। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को इस बात पर फोकस रखना चाहिए की मंडियों में किसानों और व्यापारियों को पीने के पानी, शौचालय, सफाई व्यवस्था, बिजली सहित अन्य सुविधाएं मिले। इस दौरान उन्होंने अटल श्रमिक-किसान कैंटीन व शौचालय का बारीकी से निरीक्षण और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से शौचालयों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
इस अवसर पर जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नितिश सिंगला, मार्किट कमेटी यमुनानगर के चेयरमैन राकेश त्यागी, जगाधरी मार्किट कमेटी के चेयरमैन विपूल गर्ग, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, भाजपा महामंत्री नरेन्द्र राणा, रामधन, ठाठ सिंह आदि भी उपस्थित रहें।