निघासन: तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के जसनगर व नया पिंड गांव नेपाल से निकली मुहाना नदी में आई बाढ़ से लोगों के घरों में घुसा पानी
लखीमपुर खीरी जिले में शारदा नदी और घाघरा नदी दो प्रमुख नदियां है। वही निघासन तहसील क्षेत्र में नेपाल देश की मुहाना नदी का जल स्तर बढ़ जाने के बाद पानी आ जाता है। नेपाल देश से निकली मुहाना नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के जसनगर व नया पिंड गांव में बाढ़ का पानी आ गया है जिससे दोनों गांव टापू में तब्दील हो गए हैं।