बड़ौद: उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान: विकासखंड के 197 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन, 9000 लोगों ने साक्षर बनने के लिए दी परीक्षा
उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान के अन्तर्गत रविवार को शिक्षा विभाग के द्वारा संख्यात्मक मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें विकासखंड के सरकारी स्कूलो को चयन कर 197 परीक्षा केन्द्र बनाए गए। जिन पर 9000 लोगो ने साक्षर बनने के लिए परीक्षा दी। BEO मुकेश तिवारी, BRC राधेश्याम पाटीदार के द्वारा इस परीक्षा का निरीक्षण भी किया गया।