बड़ौद: ख्वाजा टेकरी पर 3 दिवसीय उर्स का कव्वाली के साथ समापन, MP-RJ से पहुंचे श्रद्धालुओं ने की देश में अमन चैन की दुआ
बडोद में ख्वाजा टेकरी पर चल रहे 3 दिवसीय उर्स का समापन हो गया। हजरत हाजी सैय्यद मोहम्मद हुसैन चिश्ती कलंदर ख्वाजा टेकरी वाले बाबा की मजार पर इसका आयोजन किया। समापन अवसर पर कव्वाली का आयोजन किया जिसमें कलाकारो के द्वारा प्रस्तुति दी गई और कलाम बाबा की मजार पर पड़े गए। MP-RJ के अलावा कई प्रांत के श्रद्धालु बाबा शीश नवाने पहुंचे ओर देश मे अमन चैन की दुआ मांगी।