बड़ौद: पोषण माह के अंतर्गत सुसनेर व बड़ोद ब्लॉक में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कार्यशाला का किया गया आयोजन
शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे पोषण माह अभियान के अंतर्गत शनिवार को सुसनेर व बड़ोद ब्लॉक में संसाधनों से खिलौने व आंगनबाड़ी की सजा सज्जा हेतु सामग्री तैयार करने संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया। सेक्टर पर्यवेक्षक रीनू पंत द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व महिलाओं को साज सजा की सामग्री बनाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया एवं पोषण एवं स्वास्थ्य के बारे में समझाया गया