बड़ौद: बड़ोद कृषि उपज मंडी में आज 450 बोरी फसलों की आवक रही, गेहूं का अधिकतम मूल्य ₹2676 रहा, नीलामी 5 बजे तक चली
आगर जिले के बड़ोद कस्बे में डग रोड स्थित कृषि उपज मंडी में आज 450 बोरी फसलों की आवक रही। जिसमें गेहूं का अधिकतम मूल्य 2676 पर प्रति क्विंटल, सोयाबीन 4691 प्रति क्विंटल, धनिया ₹6000 प्रति क्विंटल, अलसीया 11300 प्रति क्विंटल, वही उड़द 7100 प्रति क्विंटल की दर से नीलामी की गई। इस दौरान 5:00 बजे तक नीलामी चलती रही।