बड़ौद: बड़ौद की कृषि उपज मंडी में 450 बोरी फसलों की हुई आवक, ₹2690 प्रति क्विंटल रहा गेहूं का अधिकतम भाव
आगर जिले के बड़ोद कस्बे में डग रोड स्थित कृषि उपज मंडी में आज 450 बोरी फसलों की आवक रही। गेहूं अधिकतम मूल्य 2690 रुपये, सोयाबीन अधिकतम मूल्य ₹4694 रुपये, वहीं धनिया अधिकतम मूल्य 5950 रुपये, अलसिया 11075 प्रति क्विंटल की दर से नीलामी हुई। 5:00 बजे तक नीलामी चलती रही। इस प्रकार आज कुल 450 बोरी फसलों की आवक रही है।