बदनावर: माही तट से,धूमधाम से निकली कावड़ यात्रा,बदनावर में बैजनाथ महादेव का किया जलाभिषेक।
Badnawar, Dhar | Aug 6, 2024 श्री उत्तम सेवा न्यास के तत्वाधान में धूमधाम से कावड़ यात्रा माहीतट से बदनावर तक निकाली गई। यात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ था। माही तट पर यात्रा संयोजक व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संयोजक भूपेन्द्र कसेरा ने पूजन अर्चन कर,कावड़ यात्रा प्रारंभ हुई।बैजनाथ महादेव का जलाभिषेक किया गया।