नवाबगंज: जैदपुर सीएचसी में बदलते मौसम के कारण मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा, 200 से अधिक मरीजों का हुआ इलाज
बाराबंकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैदपुर में बदलते मौसम में मरीजों की संख्या में इजाफा दिखाई दिया है। बुधवार करीब 2:00 बजे तक 200 मरीज का उपचार परामर्श व दवाओ का वितरण किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर जगदीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बदलते मौसम के कारण सर्दी जुकाम बुखार सहित विभिन्न प्रकार के बीमारियों से ग्रसित मरीज के अधिकतम संख्या देखी गई है।